फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफन चोरी प्रकरण: कपड़ा व्यापारी सहित सभी आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत, ये था मामला

Wed, 02 Jun 2021 01:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

कफन चोरी प्रकरण में सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बताया गया कि जल्द ही आरोपियों को छोड़ दिया जाएगा। जानिए पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में कफन चोरी प्रकरण में जेल भेजे गए कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन सहित अन्य छह लोगों को सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी आरोपी जेल से बाहर आ जाएंगे।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने मई माह में कफन चोरी मामले में नई मंडी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन, उनके बेटे आशीष जैन, भतीजे ऋषभ जैन, शबगा गांव निवासी श्रवण कुमार शर्मा, राजू शर्मा, बबलू व शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद जैन समाज के लोगों में रोष पनप गया था। इस प्रकरण को लेकर जैन समाज सहित अन्य विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को शिकायती पत्र भेजा था।

इसके बाद प्रकरण में बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज नरेशपाल सिंह को हटा दिया गया था और इस प्रकरण की जांच हापुड़ के एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र को सौंपी गई थी। जांच के दौरान हापुड़ के एएसपी ने कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी से भी बातचीत की थी। फिलहाल इस प्रकरण में कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन सहित अन्य छह लोगों को सत्र न्यायालय बागपत ने जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी के जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है। व्यापारी पक्ष के वकील राजुद्दीन ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें