डीएम ने छपरौली व बिनौली में कैंटीन खोलने के लिए उपायुक्त स्वत रोजगार को निर्देश दिए। उन्होंने निजी अस्पतालों में प्रसव कराने पर आशा कार्यकर्ता सुदेश, रंजीता, बबली, इंद्रा देवी, रजनी, सुनीता की सेवा समाप्त कर दी और जल्द ही नई भर्ती करने के सीएमओ को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. तीरथलाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
संचारी रोग नियंत्रण में धीमी प्रगति वाले विभागों को चेतावनी दी
कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में संचारी रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। सभी विभागीय अधिकारी अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें ताकि बीमारी को फैलने से बचाया जा सकें।
उन्होंने पंचायती राज विभाग सहित कई विभागों के कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, जल जनित रोगों की जानकारी देने के निर्देश दिए। गलियों में सफाई, फॉगिंग, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव आदि पर ध्यान देने के लिए कहा।