फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की कांवड़ पहुंची बागपत, राकेश टिकैत ने किया स्वागत

Fri, 18 Jul 2025 05:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के दोघट में पहुंची भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के पोस्टर लगी खास कांवड़। राकेश टिकैत ने किया स्वागत, भारी वज़न वाली कांवड़ को बताया गंभीर मुद्दा।
विज्ञापन
कांवड़ का स्वागत करते राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के दोघट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद खास दृश्य देखने को मिला। भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसान आंदोलन के प्रणेता महेंद्र सिंह टिकैत के बड़े-बड़े पोस्टरों से सजी कांवड़ यहां पहुंची। इसे देखकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस विशेष कांवड़ का स्वागत फूल-मालाओं से किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के योगदान और संघर्षों को याद रखने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।

यह भी पढ़ें: Meerut: आशिकी के चक्कर में बन गया फर्जी दरोगा, धमकाकर करने लगा वसूली, ऐसे हुआ भंडाफोड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था काफी बेहतर है, हर जगह पुलिस की तैनाती है जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक चल रही है।

हालांकि, टिकैत ने एक अहम मुद्दे की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि इन दिनों भारी वजन वाली कांवड़ें एक बड़ी चुनौती बन रही हैं। इनसे न सिर्फ ट्रैफिक पर असर पड़ता है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

उन्होंने सुझाव दिया कि इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और जरूरत पड़ी तो ऐसा कोई कानून भी बनाया जाना चाहिए जो सीमित भार वाली कांवड़ यात्रा को बढ़ावा दे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें