एसआई आनंद प्रकाश की मौत से गम में डूबा सिरसली
बिनौली (बागपत)। अमरोहा में तैनात एसआई सिरसली गांव निवासी आनंद प्रकाश की खरखौदा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके चलते सिरसली गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में आनंद का अंतिम संस्कार किया गया।
सिरसली गांव निवासी आनंद प्रकाश (47) पुत्र महिपाल सिंह अमरोहा में कोर्ट ड्यूटी में एसआई के पद पर तैनात थे। इस समय वह न्यायालय सुरक्षा में ड्यूटी दे रहे थे। रविवार सुबह अमरोहा से मेरठ जाते समय खरखौदा के पास उनकी डिजायर कार की महेंद्रा पिकप गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आनंद की मौत हो गई। उनकी मौत से गांव सिरसली में शोक का माहौल है। परिवार के जितेंद्र, नरेंद, दीपक, नरेश समेत अन्य सदस्य उनका शव लेने के लिए मेरठ रवाना हो गए। पिता महिपाल सिंह, मां श्यामो देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। घर पर प्रधान राजू तोमर सिरसली, धर्मवीर सिंह, इकबाल शास्त्री, मदनवीर दरोगा, गजेंद्र सिंह, ब्रहम सिंह, निर्भय सिंह पहुंचे और सांत्वना दी।
---------------
मेरठ रहता है आनंद का परिवार
बिनौली। आनंद प्रकाश की पत्नी अमरेश, पुत्री आंचल और पुत्र अंश मेरठ की मोहनपुरी कॉलोनी में रहते हैं। आनंद का छोटा भाई अमर सिंह पीएसी में सिपाही है। अमर सिंह की पत्नी और बच्चे गांव सिरसली में रहते हैं।