इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी की ओर से दिया गया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा निवासी गायिका रेणुका पंवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी की ओर से संगीत के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। रेणुका की इस उपलब्धि से परिजनों और नगरवासियों ने खुशी जताई।
गीत ‘52 गज का दामण’ से प्रसिद्ध हुई खेकड़ा निवासी रेणुका पंवार ने एक ओर नई उपलब्धि हासिल की है। रविवार को दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रेणुका को इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी की ओर से संगीत में डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। रेणुका के इवेंट मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि वर्ल्ड एजूकेशन आर्गेनाइजेशन और इंटरनेशनल एक्रीडिटेंशन आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश और विदेश की सिनेमा, टीवी और संगीत से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई।