फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना और वायरल के एक जैसे लक्षण, जांच से ही लग रहा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
1795 मरीजों में से 1371 होम आइसोलेशन में हो चुके है ठीक
विज्ञापन

ठीक होने के बाद कई दिनों तक खांसी की शिकायत कर रहे लोग
चिकित्सकों की सलाह, हल्के में न ले, बेहतर देखभाल से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खास बात यह है कि लोगों में कोरोना और वायरल जैसे लक्षण मिल रहे है। जांच के बाद ही अंतर पता चल रहा है। खास बात यह है कि कोरोना संक्रमित का मात देने वाले लोगों में कई दिनों तक खांसी की समस्या बनी हुई है। चिकित्सकाें का कहना है कि इसे हल्के में न लें। लगातार इलाज और बेहतर देखभाल से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
बागपत जिले में अब तक मिले 1785 कोरोना संक्रमितों में से 1315 मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके है, जबकि एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सकों की माने तो अस्पताल में भर्ती कराए गए और मरने वाले लोगों में गुर्दा, शुगर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियां थी। बताया कि इस बार संक्रमित होने वाले लोगों में वायरल जैसे लक्षण मिल रहे है। वायरल होने पर मरीज को कई दिनों तक खांसी की शिकायत होती है। इस बार संक्रमित होने वाले लोगों को भी ठीक होने के बाद कई दिनों तक खांसी की शिकायत है। वायरल जैसे लक्षण होने के कारण कोरोना को लेकर असमंजस की स्थिति बनीं हुई है। जांच कराने के बाद ही वायरल या कोरोना संक्रमण की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना का एक भी गंभीर मरीज नहीं मिला है, जिसके चलते एक भी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई है। अधिकांश कोरोना संक्रमित लोग ठीक हो चुके है। बेहतर देखभाल, खानपान और इलाज से ही इस बीमारी से निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें