फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बीमार है हिंडन, सबको इलाज करना पड़ेगा’

Sat, 10 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
बिनौली के बरनावा में हिंडन यात्रा की किताब दिखाते जल पुरुष व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह का कहना है कि हिंडन नदी बीमार है। इससे बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। शामली और सहारनपुर की औद्योगिक इकाइयों का पानी नदी में जाने से रोकना होगा। तालाबों की खुदाई करनी होगी और बरसात के पानी का संचय करना होगा। 
विज्ञापन

शुक्रवार को हिंडन यात्रा बरनावा के डेरा सच्चा सौदा पहुंची।

सम्मेलन की अध्यक्षता डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह ने कहा लोगों को एकजुट होना होगा। सहारनपुर और शामली जनपदों से इस नदी में गिरने वाले औद्योगिक इकाइयों के पानी को रोकना होगा। बरसात के पानी का संचय कर उसे प्रयोग करना होगा। 

पानी से धरती का सीना खाली होता जा रहा है। इस पर सरकारों को सख्ती करनी होगी और आमजन को खुद भी इस पर पहल कर आगे बढ़ना होगा। बेहतर कल के लिए आज जल को बचाया जाना बेहद जरूरी है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी और मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तौगी ने बागपत में हिंडन बचाओ के लिए किए  प्रयासों के विषय में बताया।
विज्ञापन


 इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें एसडीएम बड़ौत दीपाली कौशिक, डीएफओ मनीष मित्तल, संजय  राणा, तहसीलदार राज बहादुर सिंह और कृष्णपाल सिंह ने विचार रखें। इसमें छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, राजू तोमर, एसके शर्मा, विकास शर्मा, बीडीओ प्रेम चंद, विनोद शर्मा, धनपाल बैंसला और प्रतिभा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
 
पुरस्कृत किए बच्चे
बिनौली। जन चेतना यात्रा में गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा, गुरुकुल इंटरनेशनल जिवाना, आर्य कन्या जिवाना, एमजेएम जिवाना, गजराज सिंह स्कूल बरनावा, राम मेहर सिंह विद्या स्कूल गांगनौली, आर्य विद्यालय तेड़ा के बच्चे शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

जल, नदी बचाओ
जल पुरूष राजेंद्र सिंह ने बच्चों से आह्वान किया कि वह अपने आसपास के माहौल में पानी बचाने के लिए जागरूकता का संदेश दें। माता-पिता के अलावा पड़ोस, गांव और स्कूल में  भी पानी बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें