बिजली समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बा छपरौली के लोगों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जमकर हंगामा किया।
बृहस्पतिवार को भाकियू मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र खोखर के नेतृत्व में छपरौली क्षेत्र के किसान एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा चेकिंग अभियान के बहाने क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है।
इससे उपभोक्ता परेशान हैं। सुरेंद्र खोखर ने कहा जेई अंकुर ने पैसे न देने पर उन लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी, जिनका पूरा बिल जमा है और जो बिजली चोरी में शामिल नहीं है। इनमें ललित, रघुनाथ, मदन पाल, सत्यपाल, रणवीर, रणधीर, सत्यवीर शामिल हैं।
उन्होंने अब उक्त उपभोक्ताओं से जेई अंकुर एफआईआर वापस कराने के नाम पर पांच से दस हजार रुपये की मांग रहे हैं। हंगामा बढ़ता देखकर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और मंत्री सुरेंद्र तोमर ने किसानों को शांत किया।
सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अजय कुमार का किसानों ने घेराव कर समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एक्सईएन अजय कुमार ने कहा पूरे मामले की जांच होगी। इसमें इलम सिंह, सुभाष, पीतम, राज कुमार, महिपाल, ओमप्रकाश, राजेंद्र, भोरे, सुरेंद्र, हुक्म सिंह, महेंद्र आदि रहे।