फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई की बेटी ने बीमारी से परेशान होकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भाई के जन्मदिन पर पंखे से दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। चौहल्दा गांव निवासी सीआरपीएफ के एसआई की 18 वर्षीय बेटी ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई के जन्मदिन पर युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चौहल्दा गांव के रहने वाले सीआरपीएफ के एसआई राजसिंह छत्तीसगढ़ में तैनात है। वह छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए है। रविवार को उनके चार वर्षीय बेटे का जन्मदिन था। एसआई अपनी पत्नी व बेटे के साथ मंदिर में पूजा करने गए थे। मंदिर से लौटने पर देखा कि कमरे में पंखे पर दुपट्टे से बनाए हुए फंदे से उनकी 18 वर्षीय बेटी सपना का शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी प्रियव्रत आर्य ने बताया कि युवती लंबे समय से मनोरोग के चलते बीमार चल रही थी। बीमार से तंग आकर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें