फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी वाहन लेकर बिना वर्दी मवेशियों की गाड़ी रोकने पर फंसे एसआई व सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के पास ड्यूटी नहीं होने के बाद भी थाने में सूचना दिए बिना किया पीछा
विज्ञापन

- मवेशी लेकर जा रहे गाड़ी चालक ने खिड़की नहीं खोली तो सिपाही ने हाथ मारकर शीशा तोड़ा, घायल हुआ
- सीओ ने एसपी को भेजी पूरे मामले की रिपोर्ट, एसआई ने जल्दबाजी के कारण वर्दी नहीं पहनने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निजी वाहन लेकर बिना वर्दी के मवेशियों की गाड़ी का पीछा करके रोकने और गाड़ी का शीशा तोड़ने पर दो एसआई व सिपाही फंस गए हैं। इस पूरे मामले में सीओ ने एसपी को रिपोर्ट भेजी है। इस पर एसपी ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के पास सेंट्रो कार में सवार होकर बिना वर्दी के एसआई प्रियव्रत आर्य, एसआई दीपक व सिपाही विवेक सिरोही तीन दिन पहले रात के करीब दो बजे एक गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इस गाड़ी में मवेशी लदे हुए थे। गाड़ी को चालक ने दौड़ा लिया और सरूरपुर से वापस घुमाकर सिसाना के पास लाकर रोक दिया। सिपाही विवेक सिरोही ने गाड़ी की खिड़की खोलने का प्रयास किया तो चालक ने अंदर से लॉक कर लिया। इस पर सिपाही ने शीशे में हाथ मारा तो वह टूट गया। इसमें सिपाही घायल भी हो गया। इसके बाद मेवशियों की गाड़ी को कोतवाली में लाया गया। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी गई। इस रिपोर्ट में एसआई की तरफ से गाड़ी में गोवंश होने की सूचना मिलने और जल्दबाजी में वर्दी नहीं पहनने की बात कही गई हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि एसआई और सिपाही की रिपोर्ट मिली हैं, जिसकी जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें