फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में शुभम और हिमांशी की टीम जीती

विज्ञापन
ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
ग्वालीखेड़ा के मां अंबा डिग्री कॉलेज में क्रीड़ा महोत्सव का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज एवं चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज के संयुक्त वार्षिकोत्सव पर चल रहे क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कबड्डी में शुभम और हिमांशी की टीम ने जीत दर्ज की।
कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग में मयंक की टीम ने आयुष की टीम को 25-20, बालिका वर्ग में प्राची की टीम ने आयुषी की टीम को 22-15 हराया। सीनियर बालक वर्ग में शुभम की टीम ने वंश की टीम को 32-20, बालिका वर्ग में हिमांशी की टीम ने तान्या की टीम को 25-18 के अंतर से हराया। खो-खो के जूनियर बालिका वर्ग में प्रियांशी की टीम ने नीशू की टीम को 20-15 और सीनियर बालिका वर्ग में सृष्टि की टीम ने भूमिका की टीम को 20-16 से पराजित किया। वॉलीबाल के सीनियर बालक वर्ग में शेखर की टीम ने कार्तिक की टीम को 25-20 से शिकस्त दी। 200 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में कक्षा छह के अर्श प्रथम, सात के वंशपाल द्वितीय व ओसामा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कक्षा सात की मुस्कान प्रथम, छह की महिमा द्वितीय, आठ की प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में कक्षा 11 के टीटू सैनी प्रथम, 12 के दीपक द्वितीय, अजय तृतीय, बालिका वर्ग में कक्षा नौ की तनु प्रथम, 11 की कीर्ति द्वितीय, दस की मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कक्षा 11 के अनस प्रथम, 12 के अदनान द्वितीय, 11 के सानवेज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कक्षा नौ की तनु प्रथम, दस की आकांक्षा द्वितीय, 11 की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जनता वैदिक महाविद्यालय बड़ौत की असिस्टेंट प्रोफेसर गीता तालियान ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रबंधक ब्रजपाल शास्त्री, अध्यक्ष कालूराम धामा, सचिव डॉ. रवि पंवार ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह, नसीम खान, योगेश, ऋषिराज, हीरालाल, सुरेंद्र, नीतू पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें