फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजी की रथ यात्रा रदद, निकाली प्रभावना फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महज चंद कदम में सिमटी यात्रा, श्रद्धालुओं में जयकारे लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बा सराय में करीब सौ साल में पहली बार श्रीजी की रथयात्रा का आयोजन रदद किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री जी को लेकर चलने की परंपरा का निर्वाह किया। महज चंद कदम में सिमटी यात्रा में श्रद्धालुओं में जयकारे लगाए। युवाओं ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में प्रतिवर्ष भगवान पार्श्वनाथ जी की रथयात्रा का भव्य आयोजन होता है। इस बार कोरोना के चलते रथयात्रा स्थगित की। श्रद्धालुओं ने श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी की विशेष पूजा अर्चना की और पारंपरिक रूप से प्रभु की प्रतिमा को शीश पर रखकर प्रतीक स्वरूप प्रभावना फेरी निकाली। जैन समाज ने लकी ड्रा द्वारा पांच इंद्र का चयन किया। इसमें राजेश जैन सौधर्म इंद्र, मणिक जैन व दक्ष जैन ने चंवर ढुलाया, संयम जैन ने कुबेर और नमन जैन ने धर्म ध्वजा ली। श्री जी का पूजन और जलाभिषेक प्रवीण जैन ने किया। जैन युवा मंच द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान प्रधान विनोद जैन, दिनेश जैन, अमित, राकेश, अनिल, सुधीर, इंद्रसेन, अभिषेक जैन, संदीप जैन, नीरज जैन, पारस जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें