श्री दिगंबर जैन मंदिर, सिसाना में होता था भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। श्री दिगंबर जैन मंदिर, सिसाना में 300 साल में पहली बार श्रीजी की रथयात्रा का आयोजन नहीं हो सका। कोरोना महामारी के के चलते श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
जैन समाज के प्रधान सतेंद्र कुमार जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण 300 साल में पहली बार दसलक्षण पर्व के बाद रथयात्रा नहीं निकाली गई। रविवार को श्रीजी की रथयात्रा निकाली जानी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन रदद कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान चंद्र प्रभु, पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। शांतिधारा की। इसमें जिवेंद्र कुमार जैन, वीरेंद्र जैन, सतेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, अमित जैन, अजय कुमार जैन, पिंकी, अरिदमन जैन, अनिश, श्रीयांश जैन, मोनू जैन, बादल जैन आदि रहे।