शहर स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रम मे पूजा अर्चना करते
- फोटो : KAHKRA
श्री 1008 मल्लिनाथ तीर्थंकर भगवान को चढ़ाया 19 किलो का लड्डू
खेकड़ा। शहर स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्री 1008 मल्लिनाथ तीर्थंकर भगवान के निर्वाण कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
शुक्रवार सुबह सात बजे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रात: काल भगवान मल्लिनाथ की श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मल्लिनाथ विधान का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान को 19 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान मंदिर परिसर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान मल्लिनाथ की 19 दीपों से महाआरती की। कार्यक्रम मे शहर के महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान संजय जैन, विकास जैन, यश जैन, विनय जैन, सुमेरचंद जैन, लक्ष्य जैन, राजकुमार जैन, योगेंद्र जैन आदि श्रद्धालुजन मौजूद रहे।