फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत डिपो में बसों की कमी, मुसीबत भरा हो रहा यात्रियों का सफर

Thu, 08 Feb 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। बड़ौत डिपो में बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मजबूरन या ताे यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है या फिर डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। यात्रियों ने बसों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो में इस समय 88 निगम की व 55 बसें अनुबंधित हैं। इनमें से तकरीबन 20 से अधिक बसें चालकों व परिचालकों की कमी से बड़ौत डिपो में ही खड़ी हुईं हैं, ऐसे में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत अन्य मुख्य मार्गों पर बसों की कमी यात्रियों को सफर में दिक्कतें पैदा कर रही है। यात्री टिकट के रूप में पूरा पैसा दे रहे हैं, लेकिन यात्रियों को बैठने के लिए सीटें तक नहीं मिलतीं। जिस कारण छोटी दूरी का सफर भी यात्रियों को लंबा लगता है।
यात्री अंकुश, प्रदीप, सुनील, अरुण आदि ने बताया कि अधिकांश मार्गों पर बसों की कमी है, जिस कारण डग्गामार वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बसों में सीटें न मिलने की वजह से या तो यात्रियों को खड़े होकर बसों में सफर करना पड़ता है या फिर दो से तीन गुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है, बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है, इससे यात्रियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


वर्जन- हाल ही में बड़ौत डिपो में एआरएम का चार्ज संभाला है, अब बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। - भुनेश्वर कुमार एआरएम बड़ौत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें