फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग कोच की कोतवाली गेट के सामने धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लखनऊ में संपन्न हुई यूपी स्टेट चैंपियनशिप से लौटते वक्त लखनऊ के एक होटल में बालिका खिलाड़ियों के साथ कोच ने छेड़छाड़ कर दी। शराब पिलाने का भी आरोप है। बागपत लौटने पर खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत परिजनों से की। परिजन शिकायत लेकर कोतवाली जाने लगे तो कोच ने उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली गेट के पास ही कोच की जमकर धुनाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं आने की बात कही है।
विज्ञापन

लखनऊ में 27 से 29 सितंबर तक यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप हुई थी। इस शूंटिग चैंपियनशिप में नगर में संचालित एक एकेडमी का कोच क्षेत्र की कुछ बालक-बालिका शूटरों को लेकर लखनऊ गया था। आरोप है कि शूंटिग चैंपियनशिप से लौटते वक्त कोच ने बहाना बनाकर सभी को लखनऊ के ही एक होटल में रोक लिया। यहां बालिका शूटरों को बीयर पिलाकर उनके साथ छेड़खानी की। बालकों को भी ध्रू्मपान कराया और शराब पिलाई। बागपत लौटने के बाद शूटरों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। रविवार को परिजन इसकी शिकायत लेकर कोतवाली जा रहे थे तो साथियों के साथ पहुंचे कोच ने उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोशित लोगों ने कोतवाली गेट के पास ही कोच की धुनाई शुरू कर दी। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। उधर, कोच का कहना है कि सभी आरोप निराधार है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। कोई तहरीर भी नहीं आई है। कहना है कि कोतवाली के बाहर मारपीट का जो वीडियो वायरल होना बताया जा रहा है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें