-चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में हुआ कार्यक्रम
फोटो संख्या 1
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें देहरादून में संपन्न सीबीएसई शूंटिग नार्थ जोन चैंपियनशिप में पदक झटकने वाले शूटरों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ संस्था के सचिव डा़ मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि देहरादून में 25 से 29 अक्तूबर तक चली चैपियनशिप में अंडर-19 में अभि कुमार, मनु कुमार और वंश पंवार की टीम वर्ग में 1200 में से 1125 का स्कोर प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा अभि ने व्यक्गित वर्ग में 400 में से 379 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक भी जीता है। विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह मेें उपप्रधानाचार्य यामिनी चौधरी, अनुराधा शर्मा, प्रवीन कुमार शामिल रहे।