फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में धूमधाम से निकली गोवर्धन भगवान की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा शहर में भगवान गोवर्धन की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। गोवर्धन त्योहार पर भगवान गोवर्धन की शोभायात्रा मनमोहक झांकियों, बैंडबाजों एवं आतिशबाजी के साथ श्रद्धा और उल्लास के साथ शहर में निकाली गई। इससे शहर में भक्तिमय माहौल बन गया। इस शोभायात्रा का लोगों ने कई स्थानों पर जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

गोवर्धन त्योहार पर खेकड़ा शहर में भगवान गोवर्धन की शोभायात्रा सोमवार को शाम सात बजे बड़ागांव मार्ग स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसका शुभारंभ समाजसेवी डॉ. सुरेंद्र धामा ने भगवान गोवर्धन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए देर रात्रि मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। वही बैंड बाजे, भजन कीर्तन मंडली भगवान गोवर्धन को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान करते चली। इस दौरान गोवर्धन शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष सुरेश पाल धामा, रविंद्र धामा, अरविंद धामा, विशाल उर्फ कोमल धामा, मोहन बेदी, अशोक श्रीवास्तव, सहदेव सिंह, बिट्टू धामा, धनपाल मेंबर, मोहम्मद दीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें