फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: धीरज को कचहरी से गांव ले गया था शोएब, फिर पांच दोस्तों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Thu, 02 May 2024 07:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत पुलिस ने बड़ौत के वाजिदपुर गांव में हुई धीरज की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत पुलिस ने बड़ौत के वाजिदपुर गांव में हुई धीरज की हत्या का खुलासा कर दिया। जिसकी हत्या सनी की हत्या का बदला लेने के लिए उसके छोटे भाई  ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर की।

विज्ञापन


एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सन्नी हत्याकांड में जेल से जमानत पर बाहर आये धीरज की हत्या की साजिश रची गई। जिसमें मृतक सन्नी का भाई निखिल, उसके दोस्त शोएब, सागर, समेत अन्य को शामिल किया।

बताया कि बुधवार को कचहरी में मुकदमे की सुनवाई के लिए आये धीरज को गांव का ही शोएब साजिश के तहत वाजिदपुर गांव में सरकारी स्कूल के पास लेकर गया। जहां कोड वर्ड का इशारा मिलते ही निखिल, देवा उर्फ देवेश, सागर समेत चारों युवक सामने आ गये।

इसके बाद शोएब ने धीरज को पहली गोली मारी और फिर पांचों दोस्तों ने गोलियां बरसा दी, जिसमें सात गोली मारकर धीरज को मौत के घाट उतारा गया। पूछताछ में हत्यारोपी निखिल ने बदला लेने के लिए हत्या करने की बात कहीं। जिनसे तीन तमंचे और एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार को कचहरी में मुकदमे की सुनवाई के लिए आये धीरज को गांव का ही शोएब साजिश के तहत वाजिदपुर गांव में सरकारी स्कूल के पास लेकर गया। जहां कोड वर्ड का इशारा मिलते ही निखिल, देवा उर्फ देवेश, सागर समेत चारों युवक सामने आ गये।

इसके बाद शोएब ने धीरज को पहली गोली मारी और फिर पांचों दोस्तों ने गोलियां बरसा दी। जिसमें सात गोली मारकर धीरज को मौत के घाट उतारा गया। पूछताछ में हत्यारोपी निखिल ने बदला लेने के लिए हत्या करने की बात कहीं। जिनसे तीन तमंचे और एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें