फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, बीएसए दफ्तर में ताला जड़ा

Fri, 28 Jul 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर एएसपी को खरी-खोटी सुनातीं शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समायोजन रद करने से खफा शिक्षा मित्रों ने बीएसए दफ्तर में तालाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। कलक्ट्रेट से बीएसए दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला। एलान किया  हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा। फैसले से शिक्षामित्र बेकार और बेघर हो गए हैं। यूपी की भाजपा सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम योगी आदित्य नाथ के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


शिक्षा मित्र संघ की जिलाध्यक्ष कुशलता चौहान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शिक्षा मित्र कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन ने यहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी। वक्ताओं ने कहा वह बेघर और बेसहारा हो गए हैं। यूपी सरकार राजनीति कर रही है। उनका पक्ष सही तरीके से नहीं रखा गया। कलक्ट्रेट से शिक्षा मित्र पैदल मार्च कर बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर में पहुंचे और तालाबंदी करने लगे।

सीओ संजीव सुमन और वंदना शर्मा के नेतृत्व में यहां तैनात पुलिस बल ने शिक्षा मित्रों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षा मित्र नहीं माने तो पुलिस और शिक्षा मित्रों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सीओ ने बामुश्किल उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


उनकी मांग पर पुलिस ने बीएसए समेत अन्य कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाला, तब तालाबंदी की गई। बीएसए योगराज सिंह ने कहा शिक्षा मित्र धैर्य से काम लें और कानून का पालन करें। शासन की ओर से अभी किसी तरह के निर्देश नहीं मिले हैं। शिक्षामित्रों को अवगत कराएंगे।

शिक्षामित्रों ने कहा दो दिन तक बीएसए दफ्तर पर उनका ताला लटका रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के खिलाफ नारेबाजी की । करीब दो घंटे तक यहां प्रदर्शन के बाद शिक्षा मित्र वापस कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। वक्ताओं ने कहा वाहनों का चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसमें जिला संरक्षक बिजेंद्र भाटी, भरत शर्मा, राजेश पंवार, सचिन शर्मा, राहुल भारत, अरुण कुमार, मईनुद्दीन, सुभाष कुमार, गौरव कुमार, पवन सिंह, आरती, विक्रांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें