फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना में 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया

विज्ञापन
पिलाना ब्लॉक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते अधिकारी। अमर उज? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पिलाना में 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पिलाना ब्लॉक में 14 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां पर पंड़ितों ने फेरे कराए और काजियों ने निकाह कराया। लड़कियों के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि भिजवाई गई।
विज्ञापन

बीडीओ कृपाल सिंह ने बताया कि योजना के तहत 16 जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया था। लेकिन दो जोड़े किसी कारणवश आ नहीं सके। रीति रिवाज से 14 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। ब्लॉक में बने पंडाल में हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फेरे संपन्न कराए गए और मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। ब्लॉक में उपस्थित अधिकारियों और अन्य ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया। बीडीओ ने कहा कि योजना का लाभ लोगों को पहुंच रहा है। एक शादी में 51 हजार रुपये खर्च किए गए। 35 हजार रुपये लड़की के खाते में डाले जा रहे है और 10 हजार का सामान दिया जा रहा है और छह हजार रुपये अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च करने का प्राविधान है। एडीओ सुधीर चौहान, ठाकुर दीपक तोमर, विनोद कुमार, सतीश कुमार, लोकपाल सिंह, मनीष कुमार, हेमलता, सुधीर रुहेला, मुकेश यादव, नूरदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें