फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली, सहारनपुर और बागपत हटाए, बुलंदशहर में रेस्पांस सेंटर

विज्ञापन
यूपी-हरियाणा बॉडर स्थित बागपत के निवाड़ा पुलिस चौकी निरीक्षण करती डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रत? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा से आने वाले प्रवासियों के लिए वेस्ट यूपी के पांच जिलों में चल रहे रेस्पांस सेंटरों में अब केवल बुलंदशहर का ही संचालन होगा। एक सप्ताह के लिए यह नई व्यवस्था की गई है। हरियाणा रोडवेज की बसें कामगारों को बुलंदशहर ड्रॉप करेंगी, यहां से इन्हें संबंधित जिलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहले बागपत, शामली, बुलंदशहर, मथुरा और सहारनपुर जिलों को प्रवासियों के लिए हेल्पलाइन सेंटर बनाए गए थे। हरियाणा रोडवेज की बसें कामगारों को इन जिलों में ड्रॉप कर रही थी, जहां से इन्हें यूपी रोडवेज की बसों से संबंधित जिलों में भेजा जा रहा था। नई व्यवस्था में अब सिर्फ बुलंदशहर में ही इस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। हरियाणा रोडवेज की बसें अब बुलंदशहर पहुंच रही हैं, वहीं से कामगारों को संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है। शासन के निर्देश पर ही यह कदम उठाया गया है।
कामगारों के आने का इनपुट, अलर्ट
बागपत/चांदीनगर। जिले की सीमा में बिना अनुमति के हरियाणा के गन्नौर से मजदूरों के आने की सूचना पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बुधवार को निवाड़ा व ककड़ीपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण का चौकियों को अलर्ट किया। चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बिना अनुमति किसी को भी जिले में सीमाओं में प्रवेश न देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पैदल बढ़ रहा कारवां
चांदीनगर। लखनऊ के हैदरगढ़ निवासी अशोक, आशीष, सीताराम, रामनारायण, सरजू, विशाल ने बताया की वह बहादुरगढ़ हरियाणा में जूता फैक्ट्री में काम करते है। लॉकडाउन होने के बाद उन्होंने पैदल अपने घरों को जाने की ठानी। भूखे होने पर लहचौड़ा गांव के पास ग्रामीणों ने उनके लिए खाने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें