फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन द्वितीय दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बुधवार को कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बिजरौल रोड पर स्थित विद्युत निगम के एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नौकरी से निकालने का कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कहा वर्ष 2018 से विद्युत निगम के एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में कार्यरत थे। कंप्यूटर ऑपरेटर सद्दाम और टीजी-2 योगेश शर्मा से बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद हमें काउंटर से हटाकर फील्ड वर्क में डिस्कनेक्शन के लिए लगाया, तभी से हम सभी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन सरकारी आदेश के बाद भी दो दिन पहले हमें नौकरी से हटा दिया और नौकरी से निकालने का कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा है। एसई रणविजय सिंह ने कहा अभी उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है, प्रार्थना पत्र आने पर जांच कर कार्रवाई होगी। उधर, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने कहा उक्त प्रकरण की शिकायत प्राप्त हुई है, विद्युत निगम के अफसरों से बातचीत कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें