फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहमल एकेडमी ने जीता मैच

Mon, 26 Sep 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के जेवी कॉलेज में गेंद पर शाट लगाता बल्लेबाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में रविवार को आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहमल क्रिकेट एकेडमी ने बड़ौत को हराकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में बड़ौत क्लब ने टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसमेें बल्लेबाज विपिन आर्य 60, अक्षय 28, गौरव 27, अंकित  25 और हिमांशु ने 24 रन बनाए। इस में शाहमल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज औजस्वी भारद्वाज ने तीन, आदित्य पंवार ने 3, विशाल और रवि कुमार ने एक-एक विकेट लिए।

 लक्ष्य का पीछा करते  शाहमल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 25 ओवर में मैच जीता। इसमें विशाल चौधरी 122, सौरभ चौहान  15 और आदित्य पंवार ने 40 रन का योगदान दिया। इसमें बड़ौत क्लब के गेंदबाज हिमांशु और मयंक आर्य ने दो-दो विकेट चटकाए। इसमें मनीष मलिक, दक्ष, रितिक तोमर, अर्पित तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कोच प्रतीक तोमर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। खेलकूद में भाग लेने से युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा हर अभिभावक को अपने बच्चों को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलों में भी रोजगार के भरपूर अवसर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें