फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: होली पर भद्रा का साया, रात 11 बजकर 15 मिनट पर दहन का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इस बार होली पर भद्रा का साया रहेगा। रात 11 बजकर 13 मिनट पर भद्रा खत्म होने पर होलिका का दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 15 मिनट पर है।
विज्ञापन

बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि 24 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। 24 मार्च को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर पूर्णिमा का प्रवेश के साथ ही भद्रा का प्रवेश हो जाएगा जो रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल में पूजन किया जा सकता है मगर होलिका का दहन वर्जित होता है। रात 11 बजकर 15 मिनट पर होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। होलिका में कपूर, लौंग, लौबान, पीली सरसों और गूगल की आहूति देना शुभ माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें