फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एएसपी ने शुरू की जांच, पांच पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बुढेड़ा गांव के दिव्यांग प्रवीण की मौत के मामले में एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कोतवाली में तैनात पांच पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए। उसके परिजनों ने जांच पूरी होने के बाद ही कोई कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बुढेड़ा गांव के अधिवक्ता तेजवीर के साथ लूट के मुकदमे में गिरफ्तार किए गए दीप उर्फ दीपेश निवासी कमाला और नीरज निवासी सिरसलगढ़ से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुढेड़ा गांव के दिव्यांग प्रवीण शर्मा को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। बुधवार देर रात प्रवीण शर्मा की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में उपचार कराया गया। बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में प्रवीण की मौत हो गई। उसने मरने से पहले सल्फास निगलने की बात कही थी। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी।
शुक्रवार को एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पांचों पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किये। पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्रवीण की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए। उसकी हालत कैसे बिगड़ी, इस बारे में उनको नहीं पता है। वहीं एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें