फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्राटा दौड़ में शाबिर, पायल, अजय प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
-न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल हुई ग्रामीण एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय ग्रामीण सब जूनियर और सीनियर खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उदघाट्न ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, बीडीओ ज्योति बाला चावला व जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता की अंडर-16 बालक 100 मीटर दौड़ में शाबिर फजलपुर प्रथम, संजय धनौरा टीकरी द्वितीय, विपिन धनौरा टीकरी तृतीय, बालिका में पायल सिरसली प्रथम, गुनगुन कनवाड़ा द्वितीय, तमसीर दरकावदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक 200 मीटर दौड़ में दानिश पलड़ा प्रथम, शाबिर फजलपुर द्वितीय सूरज गिरी शाहपुर बाणगंगा तृतीय, बालिका में पारुल फजलपुर प्रथम, हसराना फजलपुर, काजल सिरसली तृतीय, सीनियर बालक सौ मीटर दौड़ में अजय कुमार शाहपुर बाणगंगा प्रथम, शाबिर फजलपुर द्वितीय, वसीम टीकरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालिका लम्बी कूद में लक्ष्मी तवेला गढ़ी प्रथम, गुंजन कनवाड़ा द्वितीय, पायल सिरसली तृतीय, बालक में अंकित रछाड़ प्रथम, सुहेल पलड़ा द्वितीय, मोहमद साद पलड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संजीव शबगा, गिरिराज, सोहनपाल, निविश सोलंकी, वरुण कुमार, कमल कुमार, विपिन कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें