फोटो संख्या 4
बिनौली। भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय त्रिपाल धामा की पुण्यतिथि पर सोमवार को आयोजित यज्ञ मेें लाक्षागृह गुरुकुल बरनावा के आचार्य संजीव शास्त्री ने वैद मंत्रों के सस्वर उच्चारण के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया। इसमें आहुति देकर क्षेत्र के लोगों ने उनकी आत्मा शांति की कामना की। इस मौके पर जिला संपर्क प्रमुख डॉ़ राजीव गोस्वामी, फेरू सिंह धामा, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, योगेन्द्र धामा, अरुण धामा आदि उपस्थित रहे।