फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरूरपुर के कई परिवारों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में एलएमसी की जमीन पर वसंत रखने को लेकर हुए विवाद के बाद कई परिवरों ने अब धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

गांव के सतबीर, सोनू, मांगेराम, रविद्र, राजीव, प्रवीन, बिदंर, विराट, विनोद, मोनू, नीटू, छोटू, विकास, सोनू आदि ने बताया कि वर्षों से गांव के लोग एलएमसी की जमीन पर वसंत रखते आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने वसंत रखने को लेकर वहां विवाद कर दिया था। आरोप है कि पुलिस ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। इससे आहत होकर अब गांव के 50 परिवार धर्म परिवर्तन करेंगे। कहा कि ऐसा करने के बाद वह न वसंत रखेंगे और न दिवाली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राशन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि अभिलेखों में नाम परिवर्तन कराएंगे। इसलिए उन्होंने डीएम को इस संबंध में पत्र भेजा है। जांच अधिकारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की गई है और इस बारे में लोगों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें