फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरूरपुर सीएचसी में लीवर, किडनी सहित कई जांच शुरू हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर सीएचसी में लीवर, किडनी सहित कई जांच शुरू हुई
विज्ञापन


-सेलेक्ट्रा मशीन मिली, मरीजों को अब जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा
-मशीन से रोजाना 20 मरीजों की हो सकेगी जांच, अभी तक मरीजों को निजी लैब में करानी पड़ रही जांच
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब मरीजों को विभिन्न जांचों के लिए जिला अस्पताल या निजी लैब नहीं जाना पड़ेगा। यहां सेलेक्ट्रा मशीन स्थापित कर दी गई है, जिससे लीवर और किडनी सहित कई महत्वपूर्ण जांचें सीएचसी पर ही उपलब्ध होंगी। इस सुविधा से रोजाना बीस से अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा और उन्हें चार से पांच घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी।
सरूरपुर कलां गांव स्थित सीएचसी में प्रतिदिन सौ से अधिक मरीज दवा लेने आते हैं। इनमें से कई मरीजों को लीवर और किडनी संबंधी समस्याएं होती थीं। पहले इन मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी लैब जाना पड़ता था। जांच सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती थी। मरीजों की इस समस्या को देखते हुए शासन ने सीएचसी में सेलेक्ट्रा मशीन स्थापित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस मशीन से ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, यूरिक एसिड, क्रिएटिनिन, बिलीरुबिन, प्रोटीन, एलएफटी, केएफटी, हेपेटाइटिस सी और काला पीलिया जैसी जांचें शुरू हो गई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतेंद्र शर्मा ने बताया कि मशीन चालू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रोजाना दस से पंद्रह मरीजों की जांच की जा रही है। मरीजों को कुछ ही देर में ऑनलाइन रिपोर्ट भी भेज दी जाती है। यह सुविधा मरीजों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें