गायों की सेवा घर पर करें, सड़कों पर न छोड़ें : डॉ. आनंद सोलंकी
अमीनगर सराय। कस्बे में स्थित मनसा देवी मंदिर प्रांगण में आदर्श गोशाला समिति की ओर से गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इसमें दूरदराज से आए गोरक्षक कार्यक्रम में पहुंचे। सभी को गोसवा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व किया गया हवन का आयोजन।
गोपाष्टमी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह और आयोग सचिव डॉ. आनंद सोलंकी ने शिरकत की। इस दौरान गोवंशों का पूजन किया। गोशाला में बने नए शेड का उद्घाटन किया। सचिव डॉ. आनंद सोलंकी ने कहा कि गोसेवा मात्र हमारी संस्कृति का ही हिस्सा ही नहीं अपितु सृष्टि की पालन करने वाली भी है। गाय के मल-मूत्र से आज जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वैज्ञानिक भी आज गाय की उपयोगिता को मान चुके है। आज हम में से ही कुछ लोगों के द्वारा गाय को सडक़ों पर कूड़ा, प्लास्टिक खाने पर छोड़ देते है जो कि अत्यंत दुख की बात है। उन्होंने समिति पदाधिकारीयो से कहा कि कभी भी किसी भी तरह की कोई आवश्यकता हो तो आपका स्वागत है। वह इस गोशाला का ओर विस्तार कराएंगे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के टॉपर्स छात्रों को पुरस्कृत किया गया। गोशाला का भी मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। अध्यक्षता गोसेवा सचिव डॉ. आनंद सोलंकी ने की और संचालन मीडिया प्रभारी दिनेश जैन ने किया। समिति अध्यक्ष मुन्नालाल बंसल, प्रबंधक गोरीशंकर, चैयरमेन डॉ. मांगेराम यादव, मुकेश शर्मा, ईश्वर दयाल अग्रवाल, पीसी जैन, शिवकुमार, पंडित धनराज जैन, हरिहर शर्मा, मोहनलाल, बिजेंद्र, अनुज सिंघल, महेश शर्मा, महेंद्र कुमार, मुकेश मित्तल, लायन अभिमन्यु गुप्ता, राजकुमार मित्तल, शिवकुमार मित्तल, श्रीपाल वर्मा सहित गणमान्य मौजूद रहे।
उधर अग्रवाल मंडी टटीरी में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार और ईओ संजय कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों के साथ गोपाष्टमी का पर्व मनाया। गोशाला में गोवंशों की सेवा की। कर्मचारियों से साफ-सफाई कराई। वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।