फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरता से करें कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य, प्रवासियों को दें रोजगार : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि कोविड 19 टीम के सदस्य कोरोना पॉजिटिव की कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य बेहद गंभीरता से करें। स्क्रीनिंग करें। प्रवासियों के लिए रोजगार का इंतजाम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त ने कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संक्रमित की कांटेक्ट ट्रेसिंग अच्छे से होनी चाहिए। कोई भी छूटे नहीं। उन्होंने सैनिटाइजर करने के भी निर्देश दिए। मच्छरों का भी प्रकोप नहीं बढ़ना चाहिए। कंटेनमेंट जोन में सर्विस लायंस टीम और निगरानी समिति अच्छे से कार्य करें। स्क्रीनिंग चलती रहे और कोरोना बचाव के लिए भी जागरूक करते रहे हैं। आयुक्त ने रोजगार समिति को निर्देश दिए कि इच्छुक अप्रवासी कामगारों को मनरेगा के अंतर्गत कार्य दिया जाएं। कोई भी बेरोजगार नहीं रहना चाहिए। निर्माण कार्य को भी चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रय स्थल, पेंशन आदि की भी समीक्षा की। कहा कि सरकारी योजनाएं का धरातल पर क्रियान्वयन हो और आमजन तक लाभ पहुंचे। कर्मचारी खुद को और जनता को बचाते हुए कार्य करें। डीएम शकुंतला गौतम, सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन, स्टेट नोडल अफसर डॉ जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें