फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट, सिपाही और स्वीपर सहित 20 और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बिनौली थाने का सिपाही, छपरौली सीएचसी का फार्मेसिस्ट और एक बैंक का स्वीपर भी शामिल है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 171 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

बिनौली थाने की 112 डायल गाड़ी पर तैनात सिपाही संक्रमित मिला है। सिपाही रात के समय बैरक में ही रहता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैरक को सैनिटाइज कराया और अन्य पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा बिनौली के पुजाए वाले मोहल्ले और नंगला रवा गांव में एक पॉजिटिव मिला है। खेकड़ा के कोविड अस्पताल में ड्यूटी कर चुका सीएचसी बिनौली का फार्मासिस्ट पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी में सैनिटाइज कराया। दो दिन के लिए सीएचसी को सील कर दिया गया है। टीम ने सीएचसी स्टाफ के 35 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अजेंद्र मलिक ने बताया कि फार्मासिस्ट की ड्यूटी कोविड-19 अस्पताल में थी। पांच दिन पूर्व फार्मासिस्ट का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा 14 स्वास्थ्य कर्मियों को सरुरपुर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
उधर, खिंदौड़ा गांव में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा है। गांव का एक युवक नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करता है। अनलॉक होने पर युवक अपने घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम उसका सैंपल लिया था। सैंपल देने के बाद युवक नोएडा चला गया था। मंगलवार को युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को नोएडा से बुलाकर सर्वोदय कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है। टीम ने गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

स्वीपर के पॉजिटिव आने पर बैंक बंद
अमीनगर सराय। पिलाना में सिंडिकेट बैंक शाखा में कार्यरत स्वीपर में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वीपर में कोरोना की पुष्टि होने के बाद बैंक की शाखा को बंद कर दिया गया है। बैंक प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि स्वीपर मूल रुप से दिल्ली का रहने वाला है। स्वीपर में कोरोना की पुष्टि होने के बाद बैंक के दस कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।
हजूराबाद गढ़ी में सैंपल लेने का विरोध
बिनौली। हजूराबाद गढ़ी में आशा कार्यकर्ता और उसके पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 15 लोगों के सैंपल लिए थे। उनके परिवार की एक महिला व दो बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार की सुबह डॉ अमित गुप्ता टीम के साथ कोरोना संक्रमितों को लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों ने विरोध किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जाने से इंकार किया। इसके बाद टीम सिंघावली अहीर पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंची और कोरोना पॉजिटिव महिला और दो बच्चों को साथ लेकर सर्वोदय इंटर कॉलेज टटीरी में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने कहा कि गांव में और सैंपल लिए जाएंगे। गांव को सैनिटाइज भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें