बड़ौत में सीनियर सिटीजन्स की बैठक में बोलता वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल बावली रोड पर हुई। इसमें नगर में बंदरों का आतंक बढ़ने पर चिंता जताई।
इसकी अध्यक्षता डॉ. हरपाल सिंह ने की। बैठक का संचालन करते प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा अध्यापक मोहम्मद यामीन निवासी बड़ौत को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल द्वारा सम्मान करने पर वरिष्ठ नागरिकों ने उन्हें कुरान-मजीद भेंट कर सम्मानित किया। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज मेरठ के निर्देशानुसार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौत द्वारा बावली चुंगी स्थित रोडवेज की भूमि का भराव और खड़ंजा विधायक लोकेश दीक्षित द्वारा कराने पर हर्ष जताया।
वहीं किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान न होने पर सरकार के मिल मालिकों का ब्याज माफ करने पर रोष जताया। नगर में बढ़ते बंदरों के आतंक से नगरवासी परेशान हैं। उन्होंने 10 रुपये के सिक्कों की जांच के लिए प्रशासन से मदद मांगी। इसमें धर्मवीर सिंह, हरपाल सिंह, सत्यवीर, मोहम्मद यामीन, इरफान, मोहम्मद फैजान, नरेंद्र ज्वैलर्स, इंद्रपाल, दिनेश मोहन, ओमवीर आर्य, सत्यपाल आदि रहे।