फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता: बड़का की महिलाएं बना रही राखी और धागे

विज्ञापन
बड़ौत के बड़का गांव में तैयार की गयी राखी के साथ स्वयं सहायता समुह की सदस्य - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
आत्मनिर्भरता: बड़का की महिलाएं बना रही राखी और धागे
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। ब्लॉक के अंतर्गत पड़ने वाले बड़का गांव में समूह की महिलाएं भी आत्मनिर्भरता के लिए रक्षाबंधन पर्व को अवसर में बदलने की दिशा में काम कर रही हैं। एनआरएलएम टीम की प्रेरणा से महिलाएं राखी बना रही हैं।
विज्ञापन

एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह की देखरेख में एनआरएलएम टीम की सदस्य बबीता, रूपा, सविता ने राखी और धागा बनाने का काम शुरू किया है। एडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत में शक्ति समूह गठित कर 10 परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। प्रतिदिन 500 राखियां और 200 धागे तैयार किए जा रहे हैं। ग्राम सचिव प्रिंस जैन ने बताया कि खंड विकास विभाग द्वारा 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। समूह सखी सलमा ने बताया कि गांव में इसके अलावा सक्रिय गुलाब समूह में शामिल 10 महिलाएं भी राखी बनाने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें