फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने चलाया सफाई अभियान, उठवाया कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने चलाया सफाई अभियान, उठवाया कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के पुराना कस्बा के सुभाष गेट व बिलाल के मदरसे के पास रहने वाले लोगों को आखिरकार गंदगी से निजात मिल ही गई। नगरपालिका ने सफाई अभियान चलाकर चार दिन में दोनों जगह के कूड़े का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन

नगर में सुभाष गेट के पास व मौलाना बिलाल के मदरसे के सामने पूर्व चेयरमैन ओमवती के प्लॉट में पिछले कई सालों से कूड़े के ढ़ेर लगे हुए थे। बरसात आने पर गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मौहल्ले में लोगों को बदबू आती रहती थी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता था। जिसके कारण लोगों को संक्रमित बीमारी होने का खतरा बना रहता था। ईओ ललित कुमार ने बताया कि डीएम शकुंतला गौमत के निर्देश पर पालिका की ओर से दोनों स्थानों की जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर सफाई कराई गई। पिछले चार दिनों से दोनों स्थानों पर सफाईकर्मियों को लगाया हुआ था। सफाई अभियान के दौरान डीएम शकुंतला गौतम ने तीन बार दोनों स्थानों का निरीक्षण किया था। चार दिन के अभियान के बाद शनिवार को दोनों स्थानों की सफाई पूरी करा दी गई है। दोनों स्थानों की सफाई में एक जेसीबी व चार ट्रैक्टरों से चार दिन में हुई। मौलाना बिलाल के मदरसे के सामने लगे कूड़े के ढेर को वहां से उठवाकर अन्य स्थानों पर डलवाया गया है तथा सुभाष गेट के पास लगे कूड़े के ढेर का समतलीकरण कराया गया है। कोरोना महामारी व संचारी रोग से बचाव के लिए पालिका की ओर से शहर भर में सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें