फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट यूपी मे प्रवेश करने वाले गिट्टी से लदे तीन ट्रक सीज

विज्ञापन
खनन अधिकारी ने पकडकर सीज किए खेकड़ा तहसील मे खडे गिटटी से लदे ट्रक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बिना परमिट यूपी मे प्रवेश करने वाले गिट्टी से लदे तीन ट्रक सीज
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। हरियाणा से डस्ट और गिट्टी लेकर बिना अनुमति के बागपत सीमा में प्रवेश करने वाले चार ट्रकों को खनन अधिकारी ने पकड़कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर सीज कर खेकड़ा तहसील में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

हरियाणा से आए दिन माल से लदे ट्रक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के जरिये बागपत जनपद में प्रवेश करते हैं। इनमें कुछ ट्रकों के पास यूपी में प्रवेश का परमिट भी नहीं होता है। ऐसे ट्रकों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने टीम के साथ अभियान चलाया। उन्होंने एक्सप्रेस वे के जरिए बागपत जनपद में प्रवेश करने वाले चार ट्रकों को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास पकड़ा। चारों ट्रकों मे गिट्टी लदी हुई थी। खनन अधिकारी ने चारों ट्रकों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा कर सीज कर खेकड़ा तहसील में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि हरियाणा से यूपी में माल लेकर आने वाले ट्रकों के पास परमिट होना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें