फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश 

Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के सामने डाला गया मांस और हड्डी के टुकडे़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में असामाजिक तत्व विगत एस सप्ताह से लोहिया बाजार में स्थित एक धार्मिक स्थल के सामने मांस और हड्डी के टुकडे़ डाल रहे हैं। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। वहीं लोगों में प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन की चूक के चलते बड़ौत नगर में कभी भी संप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। क्योंकि पिछले एक सप्ताह से लोहिया बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल के सामने असामाजिक तत्व मांस और हड्डी के टुकडे़ डाल रहे हैं, इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।   वहां के निवासियों ने कहा मंदिर के सामने पडे़ मांस और हड्डी के टुकड़ों के चलते पूजा पाठ करने मेें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा धार्मिक स्थल के आसपास रहने वाले परिवारों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है, समस्या को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यदि शीघ्र इस पर अंकुश नहीं लगाया तो लोग आंदोलन शुरू करेंगे। इनमें डॉ. प्रभात जैन, डॉ. अक्षय जैन, धन कुमार जैन, अजय वर्मा, मोनू, शेखर वर्मा, आलोक जैन, गौरव अग्रवाल, नवीन जैन, सचिन जैन आदि रहे। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह और एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव ने कहा सांप्रदायिक माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र ही इस पर अंकुश लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें