हिलवाड़ी गांव में संघर्ष में घायल महिला।
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के हिलवाड़ी गांव में शनिवार की रात में धार्मिक स्थल में पानी भर जाने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते-देखते लाठी-डंडे और पथराव चलने लगे और फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इससे गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
घायलों में एक पक्ष की अफसाना पत्नी अब्दुल, रीना पत्नी इम्तियाज और वहीद, दूसरे पक्ष की मोहसिना पुत्री लियाकत और उसका भाई मौसीन निवासी हिलवाड़ी शामिल हैं। शनिवार की रात में गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल में गंदा भर गया। इसे लेकर पड़ोसी वहीद और मौसीन परिवार के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि तुमने अपना पानी धार्मिक स्थल में उतारा है।
इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनो पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।