फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 50 हजार देने के लिए आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से मरने वालों के परिजनों को शासन की ओर से 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवेदकों को सभी प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार ने बताया कि सहायता राशि के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को मृतक की आरटीपीसीआर/एंटीजन/सीटी स्कैन की छायाप्रति, मृत्यु प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आईएफसी कोड सहित, वारिसान प्रमाणपत्र/राशन कार्ड/परिवार रजिस्टर की नकल की छायाप्रति, आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा। इसके लिए विकास भवन सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें