फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़, नियमों की उड़ी धज्जियां, पुलिस ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना कर्फ्यू में बृहस्पतिवार सुबह तीन घंटे के लिए बाजार खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। खरीददारी के लिए आए लोगों ने मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। दुकानों और सब्जी की ठेली पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते नजर आए। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सख्ती दिखाई। बाजार में बेवजह घूमते लोगों और 11 बजे के बाद दुकान खोलने वाले कुछ दुकानदारों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शासन ने दस मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इस दौरान लोगों को जरूरत के सामान की खरीददारी के लिए परेशानी न हो इसलिए प्रशासन ने सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की। बृहस्पतिवार सुबह बाजार खुलते ही नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। किरयाना की दुकानों, सब्जी और फलों के ठेलों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। खरीददारी के दौरान लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया। दुकानों और फलों की ठेली पर लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए नजर आए। नगर के मुख्य बाजार और मार्गों पर पुलिस ने गश्त कर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
उधर, पुलिस ने नगर के बाजार, मुख्य मार्ग और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान लोगों में अफरातफरी रही। बिना मास्क घूमने वाले इधर-उधर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें