फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर रहेगी कड़ी सुुरक्षा

Tue, 28 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सावन मेले की तैयारियों की बैठक लेते डीएम हृदय शंकर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरा महादेव गांव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई। मेले की निगरानी 16 सीसीटीवी कैमरों से होगी। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मुख्य गांवों में चार दिन तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और यातायात की कार्य योजना तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


तीस जुलाई से दो अगस्त तक श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारी के लिए डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

मेला मार्ग का पेंच वर्क पांच जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। विद्युत व्यवस्था के लिए मंदिर कमेटी को चार जनरेटर सैट की तैयारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को गांवों में प्रकाश व्यवस्था हेतु पांच सौ बल्बों की व्यवस्था के लिए कहा। जिन गांवों में शिव भक्त रुकते हैं, वहां चार दिन के लिए 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली की व्यवस्था कराने निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। भड़ल में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

ईओ को सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। पेयजल की आपूर्ति, मेला क्षेत्र के रास्तों पर स्थापित हैंडपंपों को चेक कराने एवं उन्हें चालू कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिए। 

मेला क्षेत्र में पराग दूध की आपूर्ति की व्यवस्था, कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, खाद्य पदार्थों के नमूने लेने ,  भोजनालय में रेट लिस्ट आदि लगाने,  शौचालयों की साफ सफाई कराने, भारी वाहनों के रूट में परिवर्तन कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। मंदिर समिति के अरुण कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, अंकुर पंडित मौजूद रहे। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बीएसएनल का टावर लगाने का सुझाव रखा। हेलिकाप्टर से निगरानी की मांग भी रखी। 

85 बसों की व्यवस्था
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के के लिए एआरटीओ और एआरएम को 85 बसों की व्यवस्था और परिवहन विभाग को कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। गऊशाला के पास पार्किंग होगी।
कांवड़ मार्ग पर चार एंबुलेंस 
कांवड़ मार्ग पर चार एंबुलेंस की व्यवस्था कराने और रास्तों में पड़ने वाली सीएचसी/पीएचसी पर राउंड द क्लॉक चिकित्सकों की उपलब्धता के निर्देश दिए। एक महिला चिकित्सक, जीवन रक्षक दवा और आवश्यक उपकरणों सहित मंदिर परिसर में भी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


डीएम ने जताई नाराजगी
कांवड़ मेले की मीटिंग में कई विभागों के सीनियर अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। 
एसपी ने लगाई फटकार
जिले के लिए महत्वपूर्ण कांवड़ मेले की मीटिंग में झपकी लेने पर एसपी पूनम ने महिला एसओ को कड़ी फटकार लगाई। 
हाईवे की हालत खस्ता 
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की हालत खस्ता है। बार-बार टेंडर छोड़ने के बाद भी मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। जबकि कांवड़ मेला सिर पर है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें