नगर में बिना किसी शेडयूल के विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बिजली का न तो आने का किसी को पता है और न ही जाने का। इस कारण नगरवासियों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
लोग वर्तमान समय में बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। अंधाधुंध विद्युत कटौती से जहां आम जन परेशान हैं, वहीं नगर के लिए बनाया गया विद्युत शेडयूल भी धड़ाम है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका ऊर्जा निगम के अफसरों तक नहीं पता।
बिजली न मिलने के कारण जहां लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है, वहीं नगर के लघु उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। नगर के राजेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, चीनू जैन, अमित तोमर, सुमित तोमर, यशवीर तोमर, राजवीर तोमर, जयवीर तोमर, मुकेश देवी, सोनू, रेखा, प्रभा, रीतु आदि ने कहा बिजली आपूर्ति मेें अंधाधुंध कटौती की जा रही है।
ऊपर से मच्छर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने निर्धारित शेडयूल के मुताबिक 20 घंटे सप्लाई दिलाने की मांग की। दूसरी तरफ जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही लोगों को दी जा रही है। इससे लोगों में विद्युत निगम के प्रति गुस्सा पनप रहा है। लोगों का गु्स्सा कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।