फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। दहेज में दस लाख रुपये न लाने पर छछरपुर गांव निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह मायके पहुंची तथा आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे तथा प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीड़ित सिया पुत्री विनोद छछरपुर गांव निवासी हैै। उसकी शादी गत वर्ष इब्राहिमपुर माजरा गांव निवासी युवक से हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर आए दिन सिया से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गत दिनों ससुराल वालों ने दहेज की रूप में मायके से दस लाख रुपये लाने के लिए कहा। मना करने पर पहले ससुराल वालों ने गला दबाकर महिला को मारने का प्रयास किया। सिया ने शोर मचाया तो आरोप है कि ससुराल वालों ने डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह सिया जान बचाकर मायके पहुंची तथा परिजनों को आपबीती बताई। वे शुक्रवार को पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे तथा प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें