फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: छुट्टी न मिलने से नाराज सुरक्षाकर्मी ने बैंक शाखा प्रबंधक को मारी गोली, गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

गाजियाबिाद के लोनी में पंजाब नेशनल बैंक के सुरक्षाकर्मी ने छुट्टी न मिलने से नाराज होकर शाखा प्रबंधक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी घर में छिप गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने छुट्टी न मिलने से नाराज होकर शाखा प्रबंधक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी बागपत में अपने घर जाकर छिप गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि सुरक्षाकर्मी रविन्द्र मूल रूप से मंसूरपुर का रहने वाला है और सेवानिवृत्त सैनिक है। वह लोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटी, नोएडा के अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं रुक रहा खून

विज्ञापन

छुट्टी को लेकर हुआ विवाद
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाकर्मी ने शाखा प्रबंधक से छुट्टी मांगी थी, लेकिन छुट्टी न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर सुरक्षाकर्मी ने शाखा प्रबंधक पर गोली चला दी।

घटना के बाद आरोपी फरार होकर अपने घर पहुंच गया और वहीं छिप गया। सूचना मिलने पर लोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें