बिनौली ब्लाक पर बीडीओ के खिलाफ धरने पर बैठे ग्राम सचिव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिनौली बीडीओ के खिलाफ सोमवार को ग्राम सचिवों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिनौली ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र होकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। उन्होंने बीडीओ को शीघ्र न हटाने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
सोमवार को ग्राम सचिव घनश्याम के नेतृत्व में ब्लाक पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा जब से बीडीओ प्रेमचंद यहां पर तैनात हुए हैं, तभी वे कर्मचारियों और ग्राम सचिवों से अभद्रता करते हैं।
उन्होंने बीडीओ पर मानसिक शोषण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा उत्पीड़न के चलते विभागीय कार्यों को करने में दिक्कत हो रही हैं। इसके बाद घनश्याम की अध्यक्षता और प्रवेंद्र के संचालन मेें ग्राम सचिव धरने पर बैठ गए।
चेतावनी दी यदि यहां से शीघ्र बीडीओ को नहीं हटाया तो ग्राम सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देगें। बीडीओ बिनौली प्रेमचन्द ने आरोप निराधार बताएं। उन्होंने कहा अभी तक किसी भी मांग को लेकर ग्राम सचिवों ने ज्ञापन नहीं दिया। मेरे स्तर की सभी समस्याओं दूर होगी। धरने में ग्राम सचिव मैनपाल, कृष्ण यादव, रविंद्र यादव, अनिल, रविंद्र, सतेंद्र कुमार, विवेक आदि रहे।