खेकड़ा (बागपत)। होली पर्व के मद्देनजर एसडीएम एवं आबकारी विभाग की टीम ने शहर स्थित शराब के ठेकों और ढाबों पर छापा मारा। कहीं भी मिलावटी शराब नहीं मिल सकी।
शनिवार की शाम पांच बजे एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिलीप सिंह और आबकारी इंस्पेक्टर सविता रानी खेकड़ा शहर एवं क्षेत्र के शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के सभी अंग्रेजी, देसी और बीयर के ठेकों पर मिलावटी शराब को लेकर चेकिंग की। कहीं पर भी मिलावटी शराब नहीं मिल सकी। एसडीएम राजपाल सिंह ने स्टाक, रजिस्टर आदि की जांच कर शराब विक्रेता को असली शराब की ही बिक्री करने को कहा। गड़बड़ी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर स्थित कई ढाबों का भी निरीक्षण किया। उन्हें वहां पर शराब नहीं मिली। एसडीएम ने बताया कि होली के त्यौहार पर मिलावटी शराबी की ब्रिकी होती है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है।