फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने डाकघर कर्मियों को फटकारा

Fri, 18 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत डाकघर में कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए एसडीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में सुबह से लाइन में लगने के बाद भी पैसे न मिलने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसडीएम दिव्यांग महिला को गाड़ी में बैठाकर डाकघर पहुंची और डाकघर कर्मियों को फटकार लगाई। 
विज्ञापन

गगन बिहार निवासी दिव्यांग राजवीरी पत्नी देशपाल पंवार तहसील पहुंची और एसडीएम दीपाली कौशिक से शिकायत की डाकघर कर्मियों ने उसे लाइन में लगने के बावजूद पैसे देने से इंकार कर दिया। जबकि नौ दिसंबर को बेटी की शादी है, लेकिन चार दिन तक लाइन में लगने के बाद भी पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। डाकघर कर्मी मनमानी कर रहे हैं। दिव्यांग महिला की पीड़ा सुनकर एसडीएम दीपाली कौशिक दिव्यांग महिला को अपनी गाड़ी मेें बैठाकर डाकघर पहुंची। इस दौरान डाकघर मेें लाइन में खडे़ लोगों ने विभागीय कर्मचारियों की मनमानी की शिकायत की।  एसडीएम ने डाकघर कर्मियों को  हड़काया और कहा यदि दोबारा से शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई होगी। डाकघर इंचार्ज भगवानदास ने कहा ग्राहकों के साथ कोई मनमानी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। इसके बाद एसडीएम ने गांधी रोड स्थित सिंडिकेट बैंक का निरीक्षण किया । 
 दो हजार का नोट भी बना आफत खेकड़ा।  सरकार के नोट बंद किए दस दिन हो गए, लेकिन नये नोट पुराने नोटों की एवज में बदलवाने और खातों से धनराशि निकालने के लिए बृहस्पतिवार को भी लोगों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नहीं आई । पुलिस  शांति व्यवस्था बनाने में जुटी रही। साथ ही जिन लोगों को भी रुपये बदलकर दिए जा रहे हैं। इनमें अधिकांशतया दो हजार के नोट हैं। डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, सुखपाल सिंह, रवि चौधरी, अमित, सुनील आदि ने कहा 2000 का नोट लेने के बाद उनको चेंज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें