डूंडाहैड़ा गांव के बालाजी आश्रम में ऊर्जा निगम के खिलाफ धरने पर बैठे महामंडलेश्वर भैयादास महारा
- फोटो : सड़क पर परिजनों व ग्रामीणों के साथ गोद में मासूम को लेकर बैठी गीता देवी।
खेकड़ा। डूंडाहेड़ा गांव के बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर भैयादास महाराज का ऊर्जा निगम के खिलाफ चल रहा अनशन रविवार को भी जारी रहा। रविवार शाम एसडीएम ज्योति शर्मा ने जूस पिलाकर आमरन अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर भैयादास महाराज ने ऊर्जा निगम पर बालाजी आश्रम का लाखों रुपये का बिल भेजकर कनेक्शन काटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसलिए ही वह पांच दिन से ऊर्जा निगम के खिलाफ आमरण अनशन पर है। उनको कमजोरी होने के कारण श्रद्धालुओं ने आश्रम में पहुंचकर प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।