फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक सिपाही राहुल का फाइल फोटो। स्रोत:सोसल मिडिया - फोटो : reasi
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे में बड़ौत मार्ग पर शांति सागर कन्या इंटर काॅलेज के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल राहुल (30) निवासी चौधरान पट्टी की मौत हो गई, जो सहारनपुर एलआईयू में तैनात थे। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा किया तो भवन निर्माण सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी चौधरान के रहने वाले हेड कांस्टेबल राहुल वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे, जो वर्तमान में सहारनपुर एलआईयू में तैनात थे। वह होली पर्व के लिए 12 मार्च को छुट्टी लेकर घर आए थे। बताया कि रविवार की सुबह राहुल बाइक लेकर बड़ौत की तरफ जा रहे थे। जैसे ही शांति सागर कन्या इंटर काॅलेज के पास पहुंचे तो सामने से आ रही भवन निर्माण सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे सड़क पर गिरने से सिर में चोट लगने की वजह से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। वहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने शव और ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीओ विजय तोमर का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें